आप खून में एमसीवी कैसे बढ़ाते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 15:22

आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए लीवर और किडनी जैसे ऑर्गन मीट विशेष रूप से बेहद फायदेमंद होते हैं। ये विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं और ऊर्जा का एक अविश्वसनीय स्रोत देते हैं। क्लैम छोटे और चबाने वाले शेलफिश होते हैं जो आपके शरीर के लिए कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं।

किसी भी इंसान को स्वस्थ बने रहने के लिए उसके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की पर्याप्त मात्रा का होना बहुत जरूरी है। रेड ब्लड सेल्स मुख्य रूप से शरीर में सभी अंगों तक ताजा ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करते हैं। रेड ब्लड सेल्स में कमी हो जाने पर अक्सर इंसान को थकावट महसूस होने की समस्या हो सकती है। हालांकि, खाने-पीने पर अगर ठीक से ध्यान दिया जाए तो इससे बचा भी जा सकता है।




नीचे आपको कुछ ऐसे ही 7 बेहतरीन फूड्स के बारे में बताया जा रहा है। इन फूड्स में ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे आपको काफी पोषण मिल सकता है। इतना ही नहीं, इन फूड्स में मौजूद आयरन जैसे पोषक तत्व रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होंगे।

​​तरबूज

गर्मियों के सीजन में आपको यह फल बड़ी आसानी से मिल जाएगा। हालांकि, आम सीजन में भी यह फल आपको मिलेगा लेकिन उस समय इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो एक्टिव रूप में आपको इसका परिणाम देखने को मिलेगा। तरबूज में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में काफी मददगार साबित हो सकती है।

​किशमिश

आयरन जैसे गुणों से भरपूर होने के कारण किशमिश का सेवन भी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टरों की सलाह में भी आपको किशमिश का सेवन करके रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए कहा जाता है। इसलिए यदि आपको भी रेड बल्ड सेल्स बढ़ाना है तो रोज रात में 10-12 किशमिश भिगो दें और सुबह उठने के बाद इनका सेवन करें। इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और शरीर में रेड बल्ड सेल्स की भी कोई कमी नहीं होगी।

​​गाजर

रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन भी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इसका सेवन करने से न केवल रेड ब्लड सेल्स बढ़ाएगा बल्कि जूस के रूप में इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है। गाजर को आप अपनी डायट में जूस के रूप में, सलाद के रूप में या फिर डिनर में हलवा के रूप में खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

​केल

केल को साग बनाकर या आप इसका जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। यह आपको सब्जी की दुकान पर बड़ी आसानी से मिल जाएगी। वैसे तो आप इसे रोज सुबह जूस के रूप में पी सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्दी लाभ मिल सकता है। दरअसल आयरन से भरपूर होने के कारण केल का सेवन करने से आपकी रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में बड़ी तेजी में मदद मिल सकती है।



​बीन्स का करें सेवन

यह फलियों वाली सब्जियां होती हैं,जो मुख्य रूप से लतर वाली पेड़ों के जरिए तैयार की जाती हैं। यही वजह है कि इन्हें जमीन से ही खनिज तत्वों की अच्छी पूर्ति हो जाती है। इसके साथ-साथ इसमें मौजूद आयरन की मात्रा से आपको रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, इन हरी फलियों वाली सब्जियों में आपको कई प्रकार के पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे जो आपकी सेहत के लिए अलग-अलग रूप से फायदेमंद होगा।

​पालक

पालक के सेवन से भी आपको रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। पालक हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रमुख स्थान रखती है। लॉकडाउन के समय में भी आपको यह सब्जी बड़ी आसानी से मिल जाएगी। पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण यह सक्रिय रूप से ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

​हरी मटर

हरी मटर का सेवन करने से भी आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। हरी मटर में न केवल आयरन की मात्रा पाई जाती है बल्कि इसमें फोलिक एसिड की मात्रा भी पाई जाती है। यह दोनों मिनरल्स रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सकते हैं। फोलिक एसिड को विटामिन बी-9 भी कहा जाता है, जो आपकी सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info